महासमुन्द : धारदार लोहे का चाकू लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला गिरफ्तार
महासमुन्द पुलिस को 28 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुआ की शिव चौक गुडरू पारा महासमुंद आम जगह पर रिंकु साहू अपने कब्जे पर एक लोहे का चाकू रख कर आम जनता के समक्ष लहराते हुये आम जनता को भयभीत कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये जगह गुडरू पारा शिव चौक महासमुंद पहुचा, वहा पर देखा की आरोपी रिंकु साहू अपने कब्जे पर एक लोहे का चाकू को अपने हाथ मे अवैध रूप से रख कर उसे आम जगह पर लहराते हुये, आम जनता को भयभीत कर रहा था।
जिससे की आस पास के लोग काफी भयभीत थे, गवाह के सहयोग से एवं स्टाफ के साथ मिल घेराबंदी कर आरोपी को पकडा, पूछताछ करने पर अपना नाम रिंकु साहू पिता मन्नू लाल साहू उम्र 22 साल वार्ड नं0 18 गुडरू पारा महासमुंद का होना बताये। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें