तुमगांव : मोटरसायकल से शराब ले जाते 2 गिरफ्तार, आरोपियों से 30 लीटर देशी प्लेन, अंग्रेजी शराब जप्त
तुमगांव पुलिस को 28 अक्टूबर 22 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल बिना नंबर काला संतर कलर से अधिक मात्रा में शराब लेकर ग्राम कांपा तरफ से पटेवा की ओर परिवहन करते ले जा रहे है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर NH 53 हाइवे पेट्रोलिंग के सामने पहुंचे जहां पहुंचकर घेराबंदी किये।
कुछ समय बाद दो व्यक्ति मुखबिर के बताये अनुसार पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल बिना नंबर काला संतर कलर से आ रहा था जिन्हें रोककर आरोपगण मोटर सायकल चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रदुम नायक पिता रूपो नायक उम्र 22 वर्ष साकिन बिछियापारा वार्ड नं 09 महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द(छ.ग.) व पीछे बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम धरमदास मानिकपुरी पिता विजय दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन बढईपारा पुरानी मछली मार्केट वार्ड नं 19 महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द(छ.ग.) का रहने वाला बताया ।
आरोपीगण के मोटर सायकल के बीच सीट में रखे एक सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी जिसमें दूध लक्ष्मी उत्तम पशु आहार लिखा है के अंदर 90 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 16200 ML, कीमती 7200 रूपये, 80 पौवा अंग्रेजी जम्मू व्हीसकी शराब मात्रा 14400 ML, कीमती 9600 रूपये जुमला मात्रा 30600 ML कुल कीमती 16800 रूपये जप्त किया गया.
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाता है।