महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी पुरुषों के बराबर मिलेगी मैच फ... - CG Sandesh

महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी पुरुषों के बराबर मिलेगी मैच फीस, जानें कितनी मिलती है फीस...

भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की शुरुआत हो गई है. अब बीसीसीआई (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी पुरुषों के बराबर मैच फीस मिलेगी. बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल ने यह ऐतिहासिक फैसला किया है. बोर्ड के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

जय शाह ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है भेदभाव मिटाने की दिशा में बीसीसीआई ने पहला कदम उठाया है. हम बोर्ड से अनुबंधित महिला क्रिकेटर के लिए समान वेतन की पॉलिसी लागू कर रहे हैं. अब महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट खिलाड़ियों को एक जैसी मैच फीस मिलेगी. इसके जरिए हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं.’

महिला खिलाड़ियों को अब प्रति टेस्ट मैच के लिये 15 लाख रुपए, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच (ODI) के लिये 6 लाख रुपए और T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिये 3 लाख रुपए मिलेंगे। अब तक उन्हें एक दिवसीय मैच के लिये 1 लाख रुपए और एक टेस्ट के लिये 4 लाख रुपए का भुगतान किया जाता था।


अन्य सम्बंधित खबरें