सरायपाली : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी

सरायपाली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 12 उड़ियापारा घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वार्ड नंबर 12 उड़ियापारा सरायपाली में रहता है. 27 अक्टूबर 2022 को रात करीब 10 बजे के आसपास वह सामाजिक बैठक में शामिल होकर गुरूद्वारा से अपने घर आया तथा उसके मोटर सायकल HF डिलक्स क्र. CG06GM9323 किमती करीबन 40,000रू. को लाक करके अपने घर के सामने गली में खड़ा करके सोने चला गया ।
दूसरे दिन सुबह उठकर देखा तो उक्त मोटर सायकल जहां खड़ा किया था वहां पर नहीं था। आसपास खोजबीन किया लेकिन मोटर सायकल का कोई पता नहीं चला। 

पार्थी के मोटर सायकल को दरम्यानी रात में कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है. प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना सरायपाली में धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें