महासमुंद : पुरानी विवाद झगड़ा को लेकर हाथ मुक्का व डंडा से मा... - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी विवाद झगड़ा को लेकर हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत बेलसोण्डा में पुरानी विवाद झगड़ा को लेकर हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट हुई है. पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खोमन सेन ने पुलिस को बताया कि बेलसोण्डा भाठापारा वार्ड नं0 7 थाना जिला महासमुंद का निवासी है. तथा सेलून में काम करता है कि पूर्व विवाद झगड़ा को लेकर 25 अक्टूबर 2022 के करीब 02 बजे दोपहर रेल्वे कालोनी घर के पास गांव के पिंटू यादव, रमशीला यादव, खोमन सेन की भाभी अनुपा सेन से विवाद झगड़ा कर रहे थे.

जिसे देख पार्थी खोमन सेन की मां अमरिका सेन, बहन रानू सेन, जीजा राकेश सेन विवाद झगड़ा को देख बीच बचाव करने गये तो रमशीला यादव एवं पिंटू यादव द्वारा अश्लील गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते एक राय होकर पिन्टू यादव द्वारा बांस के डंडा से एवं रमशीला यादव द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से पार्थी की मां अमरिका सेन को सिर, दोनो हाथ एवं बहन रानू सेन को बांये हाथ में, जीजा राकेश सेन को बांये हाथ में चोट लगी है.
घटना को रोहित सेन एवं प्रितम सेन के साथ बीच बचाव किया एवं घटना को देखे सुने है. उसकी मां अमरिका का उपचार सोहम अस्पताल में बहन एवं जीजा का उपचार जिला अस्पताल महासमुंद में कराये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें