महासमुंद : तुम्हारा पति मेरा जेकेट को ले गया है कहकर पडोसी ने की जमकर महिला की पिटाई
महासमुंद थाना अंतर्गत शंकर नगर में तुम्हारा पति मेरा जेकेट को ले गया है कहकर महिला की पिटायी की है, पार्थिया ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है.
सोनिया दीप पुलिस को बतायी कि वह बिटोबा टाकिज के पीछे रेल्वे पटरी के किनारे शंकर नगर महासमुंद की निवासी है रोजी मजदूरी का काम करती है.
पार्थीया ने बतायी कि उसके पड़ोस के हेमंत कामडे ने उसके घर के पास आकर तुम्हारा पति मेरा जेकेट को ले गया है, कहकर म बहन की गंदी गंदी गाली गुफ्तार करने लगा.
जिसे पार्थीया सोनिया दीप ने गाली गलोच करने से मना की तो पार्थीया डंडा से मारपीट करने लगा, जिसे पार्थीया सोनिया दीप का पति अवधराम दीप ने बीच बचाव किया तब छोड कर भाग गया. मारपीट करने से उसके पेट में दर्द हो रही थी एवं दोनों पैर में चोट लगा. उसके पति के द्वारा 108 गाडी में बिठा कर शासकीय अस्पताल महासमुन्द ले गया जहां भर्ती होकर ईलाज करायी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।