महासमुंद : मुढेना से 18 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार  - CG Sandesh

महासमुंद : मुढेना से 18 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस को 29 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने घर के सामने ग्राम मुढेना में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस स्टाफ ग्राम मुढेना आरोपी के घर के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दशरथ निषाद पिता शिवचरण निषाद उम्र 63 साल साकिन मुढेना थाना व जिला महासमुंद का रहने वाले बताया। आरोपी दशरथ निषाद के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 46 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML भरी हुई जुमला 8280 ML कीमती 3680 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

इसी तरह महासमुंद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति वाहन मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते नांदगांव से मुढेना की ओर जा रहा है पुलिस स्टाफ ग्राम मुढेना बस्ती जाने का मार्ग में एक व्यक्ति एक मो0सा0 से नांदगांव की ओर से मुढेना की ओर आ रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े जो अपने मोटर सायकल के टंकी के उपर में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर परिवहन करना बताया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम धर्मेन्द्र चेलक पिता पटवारी चेलक उम्र 28 वर्ष साकिन खरोरा थाना व जिला महासमुंद का रहने वाले बताया। आरोपी धर्मेन्द्र चेलक के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 54 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला शराब 9720 ML कीमती 4320 रूपये एवं पुराना इस्तेमाली मो0सा0 क्रमांक CG 06 GQ 4955 किमती करीबन 25000 रूपये कुल जुमला कीमती 29320 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया।
आरोपीयों कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें