मार्केट में धूम मचाने आ रहा यह शानदार स्मार्टफोन, कीमत भी हो... - CG Sandesh

मार्केट में धूम मचाने आ रहा यह शानदार स्मार्टफोन, कीमत भी होगी कम...

Xiaomi जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 2023 उतारने जा रही है और यह जानकारी एक लिस्टिंग से सामने आई है जिसमें इस स्मार्टफोन से जुड़े हुए कुछ अहम डिटेल्स सामने आए हैं जिनके बारे में जानना हर भारतीय ग्राहक के लिए जरूरी है. दरअसल भारत में रेडमी सीरीज के स्मार्टफोंस काफी पॉपुलर है और इनमें अच्छे खासे फीचर्स मिल जाते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी हुई कुछ डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
जानकारी के अनुसार रेडमी के इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रेगन 732 जी प्रोसेसर ऑफर किया जाएगा. इस स्मार्टफोन में 8GB रैम को भी शामिल किया गया है जिससे यूजर्स को किसी तरह की समस्या ना आए. इतना ही नहीं स्मार्टफोन में 6.67 का बड़ा डिस्प्ले ऑफर किया जा सकता है जो यूजर्स को एक धमाकेदार विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करेगा. इस डिस्प्ले पर ग्राहकों को 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट ऑफर किया जा सकता है.

कीमत हो सकती है बेहद ही कम
Redmi Note 11 Pro 2023 की कीमत बेहद किफायती हो सकती है और ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी के पुराने स्मार्टफोंस को भी ग्राहकों के बजट के अनुरूप ही मार्केट में लांच किया गया था और यही वजह है कि इस स्मार्टफोन को लेकर भी ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत काफी कम रह सकती है फिलहाल यह तो लॉन्च के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन लोगों के मन में ऐसी उम्मीद होना आम बात है. बात करें इसके डिजाइन की तो ग्राहकों को डिजाइन में पुराने स्मार्टफोन से ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा ऐसे में डिजाइन काफी हद तक पहले जैसे स्मार्टफोंस की तरह ही रहने वाला है लेकिन फीचर्स में काफी सारे बदलाव देखे जा सकते हैं. यहां तक कि ऐसा भी माना जा रहा है कि इसकी परफॉर्मेंस भी अब काफी बेहतर हो जाएगी जिससे यूजर्स को एक फास्ट और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें