बसना : खेत के मेड़ से फिसलकर गिरने से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की मौत
30 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे बसना में सेवारत कृषि विस्तार अधिकारी एवं गेर्राभाठा के कृषक फसल देखने खेत जा रहा था तभी अचानक खेत के मेड़ से पैर फिसल गया, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण पश्चात मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गेराभांठा में जोरा तेलीबांधा रायपुर निवासी कृषक भूपेन्द्र सिंह नायक पिता हेमचन्द नायक उम्र 41 वर्ष 10 साल से कृषि विभाग बसना में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर ग्राम चनाट क्षेत्र के प्रभार में रहे।
वे खेमड़ा से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एचजे 5882 से गेरभांठा पहुंचे। रोड़ किनारे मोटर साइकिल खड़ी कर मेड़ से पैदल खेत जा रहा थे। इसी दरम्यान मेड से पैर फिसलने से वे गिर गये बाद में इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस संजीवनी एक्सप्रेस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची। घायल भूपेंद्र नायक को उपचार हेतु बसना अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी थाने में दी गई है। पुलिस मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु बसना चीरघर भेजा गया है। शार्ट पीएम में पता चला कि मृतक भूपेंद्र नायक को हार्ट अटैक आया था। जिसके कारण खेत जाते समय उसका पैर मेड से फिसल गया और वे गिरकर घायल हो गये थे। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।