सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेंदुए ने दी दस्तक, मवेशियों को मार... - CG Sandesh

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेंदुए ने दी दस्तक, मवेशियों को मारा जंगली जानवरों का भी किया शिकार

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। यहां तेंदुए ने कई लोगों की बकरियां खा ली है। कई मवेशियों को भी मार गिराया है। इसके अलावा कई जंगली जानवरों का भी शिकार किया है। इससे लोग परेशान हैं। साथ ही काफी दहशत में भी हैं। मामला बरमकेला वन परिक्षेत्र का है।

बरमकेला में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ घूम रहा है। उसने यहां पर पूरी तरह से आतंक मचा रखा है। लोगों के अनुसार उनकी कई बकरियों को तेंदुखा खा चुका है। जिससे उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। गांव के लोग मवेशियों पर बकरियों पर निर्भर हैं। मगर तेंदुए ने कई मवेशियों को मार गिराया है।

गांव के लोगों ने बताया कि हमने यहां पर तेंदुआ देखा था। उसने हमारी कई गायों को मार दिया है। आए दिन जंगली जानवरों की लाशें भी दिखती हैं। ऐसे में हमने जंगल आना भी कम कर दिया है। साथ ही अपने जानवरों को भी जंगल नहीं भेजना चाहते। मगर चरने की वजह से उन्हें छोड़ना पड़ता है।

लोगों ने आरोप लगाया है कि कई बार हमने इस बात की सूचना वन विभाग को दी है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसके 2 महीने पहले भी तेंदुआ आ गया था। तब भी उसने कई जंगली जानवरों को खाया था। फिर भी वन विभाग ने उसका रेस्क्यू नहीं किया। जिसके कारण आज परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें