बसना : खेत में लगे सौर ऊर्जा के पैनल का कंट्रोलर एमसीबी बाक्स की चोरी
बसना थाना अंतर्गत ग्राम बडेडाभा में सौर ऊर्जा पैनल में लगे कंट्रोलर एमसीबी बक्स की चोरी हुई है. पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
निमाईचंद साव ने पुलिस को बतायी कि ग्राम बंसुला का है । उसका भूमि ग्राम बड़े डाबा में स्थित है वह वहां का कृषक है उसके भूमि में सन 2020 -21 मई खसरा नंबर 850 में सौर ऊर्जा पंप एवं पैनल तथा कंट्रोलर शक्ति मडल का पेड़ विभाग द्वारा लगाया गया था.
क्रेडा विभाग द्वारा लक्ष्मी क्रेडा एजेंसी को सौर ऊर्जा लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी. सोलर पंप से निमाईचंद साव कृषि कार्य कर रहा था. वह 16 अक्टूबर 2022 को खेत में घूमने के लिए गया और सौर ऊर्जा के पास घूमते घूमते चला गया देखने में पता चला कि सौर ऊर्जा के पैनल का कंट्रोलर एमसीबी नहीं था.
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है. इसकी जानकारी फोन के माध्यम से लक्ष्मी क्रेड़ा एजेंसी के कर्मचारी को दी गई उन्होंने मौके पर आकर सौर ऊर्जा को देखा तो कंट्रोलर एमसीबी बक्स नहीं था। कंट्रोलर का अनुमानित मूल्य 25000 रुपए है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।