बसना : फास्ट फूड ठेले वाले को डंडे से पीटकर किया लहूलुहान
बसना थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में फास्ट फूड ठेले वाले को डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है, पार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.
जितेन्द्र सोनी ने पुलिस को बताया कि वह सिंघनपुर चौक में फास्ट फुड सेंटर चलाता है । 30 अक्टूबर 2022 को वह अपने फास्टफुड ठेला में काम कर रहा था कि रात्रि करीब 08.30 बजे ग्राम बोहारपार का कुंजबिहारी आया और पुरानी रंजिश की बात पर से अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए अचानक किसी डंडा जैसे ठोस चीज से जितेन्द्र सोनी के सिर में व दोनो कान के पास मार दिया जिससे वह जमीन में गिर गया ।
मारपीट करने के बाद कुंजबिहारी वहां से भाग गया । मारपीट से उसके दोनो कान एवं सिर तथा बांए हांथ में चोंटे आई है खुन निकला है । मारपीट को वहीं पर खडे संजय सोनी व दतिश राजहंश देखे सुने व उसे थाना लेकर आये हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।