बसना : रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार
बसना पुलिस को 31 अक्टूबर 2022 को मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि आमापाली चौक कच्ची रास्ता पास कुछ लोग रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर तासपत्ती से जुआ खेल रहे है पुलिस स्टाफ आमापाली चौक कच्चा रास्ता में कुछ लोग तासपत्ती से काटपत्ती नामक रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर कुल 05 लोगो को पकडा.
जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. गुलाम सादिक पिता गुलाम जिलानी उम्र 38 साल वार्ड नं0 08, 2. पदमनाभ पण्डा उम्र 45 साल निवासी रसोडा, 3. झनक नायक उम्र 33 साल निवासी खेमडा 4. रामनाथ नायक उम्र 45 साल निवासी खेमडा, 5. प्रहलाद मलिक उम्र 52 साल निवासी रसोडा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताये जिनके पास एवं फड़ से 1. नगदी रकम 3750 रूपये 2. 52 पत्ती तास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।