बसना : बड़ेडाभा में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया
बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के ग्राम बड़ेडाभा में अटल चौक पर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी एवं देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 
प्रदेश की कांग्रेस सरकार विफलताओं को मण्डल अध्यक्ष माधव साव एवं जिला पंचायत सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडे ने लोगों के समक्ष रखा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष माधव साव, जिला पंचायत सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडे, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, कोषाध्यक्ष भरतसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुंदरमणी मिश्रा, हिराधर निषाद,अजय यादव,पुरन पटेल, द्वारिका पटेल,वेणुधर यादव, रोहित पटेल, विक्की निषाद, मंटू पटेल और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।