CG News : ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो पति ने धमकाने भेज दि... - CG Sandesh

CG News : ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो पति ने धमकाने भेज दिए 4 बदमाश

कवर्धा जिले के दामापुर चौकी क्षेत्र में एक महिला अपने ससुराल नहीं जा रही थी तो उसके पति ने 4 बदमाशों को धमकाने के लिए महिला के आयके भेज दिया. बदमाशों ने महिला के मायके जाकर महिला सहित उसके पिता को धमकी दी। धमकी देने के लिए महिला के पति ने ही 4 बदमाशों को उसके मायके भेज दिया था। जो उसके मायके भी पहुंचे और उसके पिता को कह दिया कि तुम अपनी बेटी को क्यों ससुराल नहीं भेज रहे। भेज दो, नहीं तो मार डालेंगे.
इस केस में 30 अक्टूबर को महिला के पिता ने शिकायत की थी। उसने बताया कि 29 अक्टूबर की शाम को वह घर पर थे। उसी वक्त 4 बदमाश उसके घर पहुंचे और कहने लगे कि तुम अपनी बेटी को ससुराल क्यों नहीं भेजते हो। भेज दो नहीं तो हम तुमको जान से मार देंगे। इतने में उसकी बेटी वहां पहुंच गई। मगर बदमाश उसे भी धमकाने लगे। कहने लगे कि तुम अपने ससुराल क्यों नहीं जाती हो।

इसके बाद महिला चिल्लाने लगी। तब आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुट गई। फिर भीड़ देख बदमाश वहां से भाग गए। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई। उसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच करने पर पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपियों ने बताया कि राजनांदगांव के देवा साहू ने हमें भेजा था। उसने हम धमकाने के लिए भेजा था। ये गुनाह कबूल करने के बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। पुलिस ने इस केस में हेमलाल साहू व पवन कंवर को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी अब भी फरार हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें