महासमुंद : जिले के 3 अलग-अलग जगहों से नाबालिग को बहला फुसलाक... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के 3 अलग-अलग जगहों से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से नाबालिग युवती को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है.

बसना थाने में नाबालिग को भगा कर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी ने प्रार्थीया की 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर 363 अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

खल्लारी : पार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग लड़की घटना 31 अक्टूबर के शाम 5.00 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई, जो घर वापस नही आई, जिसे आस-पास एवं रिस्तेदारों में पता तलाश किया गया, पता नही चला तो थाने में इसकी शिकायत की गयी। नाबालिक लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शंका पर अपराध धारा 363 भादवि का अपराध होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

महासमुंद थाने में 12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. पार्थी ने पुलिस को बताया कि 1 नवम्बर को अज्ञात आरोपी द्वारा पार्थी की नाबालिक लड़की उम्र 12 साल 4 माह को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें