पटेवा : 16 वर्षीय नाबालिग युवती को भगा ले जाकर किया बलात्कार
पटेवा थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग युवती को भगा ले जाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस ने बताया की युवती ने आरोपी के खिलाफ 1 नवम्बर को शिकायत दर्ज करायी है. उसने अपनी शिकायत में बताया है की 22 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजे पटेवा निवासी आरोपी भेखलाल यादव ने उसे शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया और जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भेखलाल यादव के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366, 376 (2) (ढ) तथा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें