भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हराया - CG Sandesh

भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हराया

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 12 का एक अहम मुकाबला एडिलेड में खेला गया। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया। भारत की इस जीत में विराट कोहली हीरो रहे। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। बारिश कि वजह से इस मैच को 16 ओवर कर दिया गया था। बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन की दरकार थी। लेकिन बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में 145 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच जीत लिया।


अन्य सम्बंधित खबरें