महासमुंद : मेरे भाई को शराब पिलाये हो कहकर डंडे से पिटाई
महासमुंद थाना अंतर्गत अयोध्या नगर में मेरे भाई को शराब पिलाये हो कहकर डंडे से पिटाई की है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
बाबूलाल विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 04 अयोध्या नगर में रहता है, खेती किसानी का काम करता है। 01 नवम्बर के रात्रि करीबन 10.00 बजे बाथरूम करने घर से बाहर निकला था. उसी समय गोविंद यादव घर के बाहर खडा था.
गोविंद यादव ने बाबूलाल विश्वकर्मा को देख कर अपने पास बुलाया और बोला की मेरे बडे भाई जीवन यादव को तुम शराब पीलाये हो, जिसके कारण मेरा बडा भाई मेरी माँ से लडाई झगडा कर रहा है कहकर अपने पास रखे डंडा से पार्थी के सिर में मारा व हाथ में मारा. मारपीट से पार्थी के दाहिने आंख के पास व बांये हाथ में चोट आया है।
घटना को पार्थी की पत्नी शांति विश्वकर्मा देखी सूनी है, रात में पार्थी को उसके परिवार वाले ईलाज कराने जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।