तुमगाँव : गोदाम का दीवाल एवं खिड़की तोड़कर 90 हजार का सामान चोरी
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम कोडार में गोदाम का दीवाल एवं खिड़की तोड़कर 90 हजार का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है. पार्थी ने इसकी शिकायत थाने में की है.
प्रमोद कुमार सैनी ने पुलिस को बताया कि केन्द्रीय विघालय के सामने महासमुन्द थाना महासमुन्द का रहने वाला है, ठेकेदारी का काम करता है. उसका गोदाम ग्राम कोडार में गुरूद्वारा के समीप है।
जहां पार्थी ठेकेदारी कार्य में प्रयोग होने वाले सामान को रखता है। 03 अक्टूबर 2022 के दोपहर 02 बजे प्रमोद कुमार सैनी गोदाम से सभी सामान को सुरक्षित रखकर घर चला गया था.
दीपावली त्यौहार मनाने के बाद 29 अक्टूबर के दोपहर 01 बजे गोदाम गया, देखा तो स्लीपर सेन्टरिंग प्लेट, चैनल, ब्रेसिंग, टावर पुटिंग, टावर व टावर बेसिंग कीमती लगभग 90,000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा गोदाम के पीछे दीवाल व खिडकी तोडकर चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।