बसना : तीन लोगो ने महिला को जमीन में घसीटकर पीटा, मामला दर्ज... - CG Sandesh

बसना : तीन लोगो ने महिला को जमीन में घसीटकर पीटा, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम लोहारपाली में तीन लोगो ने महिला को जमीन में घसीटकर पीटा. मारपीट से पति-पत्नी को चोटे आयी है. पार्थीया के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जमुना बाई सिदार पुलिस को बतायी कि वह ग्राम लोहारपाली में रहती है, खेती किसानी का काम करती है । 01 नवम्बर के रात्रि करीब 08.00 बजे घर के आंगन में जमुना बाई सिदार पति बिसराम सिदार के साथ खाना खाकर आराम कर रहे थे कि उसी समय उसके पडोसी रतन सिंह पिता गोदरो, खमेश पिता रतन सिंह, पवन सिंह पिता गोदरो सिदार आये और पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए जमुना बाई सिदार को घंसिटते हुए गली में ले गये और हांथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

फिर पार्थिया को मारपीट करता देख उसका पति बीच बचाव करने आये तो उसे भी वे तीन लोग हांथ मुक्का से मारपीट किये हैं. फिर रतन सिंह अपने हांथ मे रखे टंगिया से पासा तरफ से उसके दाहिने आंख के पास मार दिया ।
मारपीट करने से पार्थिया के दाहिने आंख के उपर, एवं बदन में चोंट लगा है तथा उसके पति को बदन मे दर्द हो रहा है । घटना को गांव के रामाधार एवं अन्य लोग देखे सुने हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें