बसना : महुआ पेड़ के नीचे अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार
बसना चौकी भंवरपुर पुलिस स्टाफ 01 नवम्बर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लिमदरहा मेन रोड किनारे महुआ झाड के निचे एक व्यक्ति लोगो अवैध शराब पिने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताऐ अनुसार घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया.
जहां कुछ लोग शराब पी रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन देने वाला व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम तुलसी राम खुंटे पिता नैनदास खुंटे उम्र 43 साल ग्राम लिमदरहा डीपा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवसी होना बताया.
जिसके पेश करने पर दो 180 ML वाली शीशी में 90 ,90 ML भरी हुई देशी प्लेन शराब कीमती 80 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त कर शीलबंद किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आब0एक्ट का पाऐ जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।