महासमुंद : एयर बैग में कपड़ा रखकर डांस सिखने निकली 13 साल की नाबालिग़ लड़की को पुलिस ने नाबालिग़ आरोपी से किया बरामद.
महासमुंद पुलिस ने 1 नवंबर को लापता हुई नाबालिग लड़की के अपरहण मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही अपहृत बालिका को बरामद कर अपचारी आरोपी को किया गिरफ्तार है.
पुलिस ने बताया कि लड़की 1 नवंबर को शाम 04.30 बजे एक एयर बैग में एक दो जोड़ी कपड़ा रखकर डांस सिखने जा रही हूँ कहकर घर से निकली थी, जिनके परिजनों ने अपहरण कर लेने का संदेह जाहिर करते हुए बहला फुसलाकर ले जाने की बात कही थी.
पुलिस ने बताया कि मामला 13 वर्ष के छोटी उम्र के बच्ची से सम्बंधित था, जिसके चलते इसकी गंभीरता को देखते हुए जाँच के लिए सायबर सेल की टीम को तत्काल एक्टिव किया गया.
पुलिस ने बताया कि टीम को जानकारी मिली की दोनों नाबालिक रायपुर की ओर गए है, जिसपर पुलिस ने रायपुर पहुँच कर कॉल के आधार पर मोबाईल लोकेशन लिया तो पता चला की अपचारी बालक एवं अपहृता रायपुर के भांठागाँव इलाके में है.
इसके बाद पुलिस लोकेशन के आधार पर वंहा पहुंची और विधिवत कार्यवाही करते हुए अपहृता को बरामद किया गया साथ ही विधि से संघर्षरत बालक के नाबालिक होने से विधिपूर्ण कार्यवाही की.