बसना : स्कूल के पास लोगो को अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार
बसना पुलिस को 02 नवम्बर 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम रजपालपुर स्कुल के पास रोड किनारे में लोगो को शराब पिने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान में लेकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया. जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन देने वाला व्यक्ति पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम ठामेन्द्र साव पिता मोतीलाल साव उम्र 35 साल निवासी रजपालपुर जुनाडीह चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.
आरोपी के कब्जे से दो 180 ML वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में प्रत्येक में 100, 100 ML भरी हुई देशी प्लेन शराब जुमला 200 ML कीमती 80 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर शीलबंद किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आब0एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.