सांकरा : जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगतदेवरी में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की भगतदेवरी निवासी वृन्दावती नाग पति रत्नाकर (28) को 5 सितम्बर को उसके घर पर जहरीले सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद उसे इलाज के लिए पिथौरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें