माओवादियों ने की महिला सरपंच के पति की हत्या, गला रेत कर वार... - CG Sandesh

माओवादियों ने की महिला सरपंच के पति की हत्या, गला रेत कर वारदात को दिया अंजाम

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने एक गांव की महिला सरपंच के पति की हत्या कर दी है। माओवादियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों की मलांगेर एरिया कमेटी के हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात मलांगेर एरिया कमेटी के करीब 5 से 6 हथियारबंद माओवादी रेवाली गांव में अचानक पहुंच गए। सरपंच पति भीमा बारसे को घर से उठाया। फिर उसे जंगल की तरफ लेकर गए। जिसके बाद भीमा की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। हालांकि माओवादियों ने भीमा बारसे की हत्या क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

इधर, इस मामले पर दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, हत्या की जानकारी मिली है। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हत्या माओवादियों ने ही की है या फिर किसी और ने। जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जवान जब लौटेंगे तब कारणों का पता चलेगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें