गर्लफ्रेंड की बेवफाई पर कॉलेज के छात्रों में झगड़ा... 2 लड़कों... - CG Sandesh

गर्लफ्रेंड की बेवफाई पर कॉलेज के छात्रों में झगड़ा... 2 लड़कों से बात करती थी लड़की

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गर्लफ्रेंड की बेवफाई पर पीजी कॉलेज के 2 छात्रों और उनके दोस्तों के बीच जमकर मारपीट हुई है। कॉलेज कैंपस के बाहर ये पूरा विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि, एक लड़की कॉलेज के 2 अलग-अलग लड़कों से बातचीत करती थी। इस बात का पता पहले बॉयफ्रेंड को चला। जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे की पिटाई कर दी। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कॉलेज छात्रों के दो गुटों के बीच शुक्रवार को मारपीट हुई है, मारपीट करने वाले दोनों गुटों के छात्र फर्स्ट ईयर के हैं। इनमें से कुछ धरमपुरा इलाके के तो कुछ आस-पास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।

किस तरह से छात्र एक दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं। एक-दूसरे को पटक-पटकर कर मार रहे हैं। यह पूरा माजरा कॉलेज कैंपस के बाहर का बताया जा रहा है।

कॉलेज के छात्र बोले- बेवफाई की वजह से हुआ विवाद

PG कॉलेज के कुछ छात्रों ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि एक लड़की दो अलग-अलग लड़कों से बातचीत करती थी। उसके पहले बॉयफ्रेंड को जब पता चला तो वह दूसरे की अपने अन्य दोस्तों के साथ पिटाई करने पहुंच गया। जिसकी पिटाई किए उस छात्र के दोस्त भी वहीं मौजूद थे। ऐसे में करीब 10 से 12 लड़कों में जमकर मारपीट हुई। पास में खड़े कुछ अन्य छात्रों ने मामले का वीडियो बना लिया।

दोनों पक्षों में समझौता हुआ

इस मामले में जगदलपुर सिटी कोतवाली के TI एमन साहू ने बताया कि, दोनों पक्ष के छात्रों को बुलाया गया था। पूछताछ में पता चला था कि गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारपीट किए हैं। परिजनों ने भी माफी मांगी। थाना में समझौता हुआ है। छात्र हैं और इनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन्हें छोड़ दिया गया है। साथ ही दोबारा यदि इस तरह की लड़ाइयां करते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को भी हिदायत दे दी गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें