शिक्षकों की बड़ी लापरवाही, शिक्षकों के इंक्रिमेंट रोकने के द... - CG Sandesh

शिक्षकों की बड़ी लापरवाही, शिक्षकों के इंक्रिमेंट रोकने के दिए निर्देश

बेमेतरा : स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक बार फिर शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामले में कलेक्टर ने फटकार लगाते हुए दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। वहीं प्रभारी प्राचार्य को दोनों शिक्षकों के इंक्रिमेंट रोकने के निर्देश दिए हैं।


बता दें कि बेमेतरा जिला कलेक्टर देवरबीजा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान स्कूल में शिक्षक गैरहाजिर मिले। ये देखकर कलेक्टर ने प्राभारी प्राचार्य से सवाल-जवाब किया। जिसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की। वहीं कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में चर्चा की।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें