news-details

सेजेस बसना के छात्रों ने किया केमिकल प्रदर्शन

5 नवम्बर को प्राचार्य के.के.पुरोहित के निर्देशन में रसायन शास्त्र के व्याख्याता आदित्य कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं धीरेन्द्र भोई के सहयोग से कक्षा 12वी के छात्र-छात्राओं से विभिन्न प्रकार के रसायनो का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य था कि किस तरह लोग रसायनो का प्रयोग करके लोगों को मूर्ख बनाते है. जैसे पोटेशियम परमेगनेट से मिश्रित लकड़ी या अन्य जलाऊ चीजो पर ग्लिशरिन मिलाने से आज पकड़ लेती है। इस प्रकार अनेक प्रदर्शन किये अर्थात रसायनो के क्रिया को हि अंधविश्वास के रूप मे हमें परोसा जाता है।
इस प्रदर्शन का मुख्य श्रेय आदित्य कुमार शर्मा व्याख्याता को जाता है. शाला परिवार ने उन्हें बधाई दी.




अन्य सम्बंधित खबरें