चार करोड़ 30 लाख रुपए से होगा कायाकल्प.. वार्डों के लोगों की... - CG Sandesh

चार करोड़ 30 लाख रुपए से होगा कायाकल्प.. वार्डों के लोगों की सुविधाएं ही मेरी प्राथमिकता – ताम्रध्वज साहू

रिसाली। विधायक निर्वाचित होते ही ताम्रध्वज साहू ने घोषणा पत्र में वादे के मुताबिक जनता के भरोसे को कायम रखते हुए , रिसाली को अलग नगर निगम का दर्जा दिला कर लगातार मुख्य मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करते जा रहे हैं , इन्हीं विकास कार्यों को गति देते हुए उन्होंने 4 नवंबर को लगभग 4 करोड़ से अधिक कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम पूरा किया।


समय , नवंबर 2018 , राज्य विधानसभा चुनाव में भिलाई निगम के अन्तर्गत, रिसाली क्षेत्र की जनता , जब विधायक के लिए ताम्रध्वज साहू को वोट कर रही थी तो उन्हें जरा भी अंदाज़ा नहीं था कि वर्षो से उपेक्षित उनका क्षेत्र , इस बार उनके एक वोट से विकास के नए आयाम गढ़ देगी। अलग नगर निगम बनने के बाद रिसाली में मूलभूत सुविधाओं को पहली प्राथमिकता के साथ पूरी की जा रही है।



पुनः शुक्रवार को क्षेत्रिय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम क्षेत्र पहुंचे और 3 करोड़ , 11 लाख , 27 हजार की लागत से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन किया । इसके बाद निगम द्वारा 1 करोड़ 14 लाख की लागत से खरीदे 5 वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया गया । 3 करोड़ से अधिक स्वीकृत राशि से विभिन्न वार्डों – मैत्रीकुंज में सड़क व नाली, प्रगतिनगर में परमेश्वरी भवन में सुविधा विस्तार व सी.सी. रोड, आशीष नगर में सी.सी. रोड, व नाली निर्माण सड़क मरम्मत, आजाद मार्केट के पास बी. टी. रोड पाथवे निर्माण, डीपीएस रिसाली में पॉथवे निर्माण व सांस्कृतिक भवन संधारण सी.सी. व विद्युतिकरण, दशहरा मैदान रिसाली में विद्युतिकरण छोटा उद्यान निर्माण पॉथवे निर्माण, मरोदा सेक्टर में विद्युतिकरण कार्य पाथवे व धन्वंतरी मेडिकल निर्माण विद्युतिकरण युरिनल निर्माण और मैत्रीनगर में फेसिंग एवं शेड निर्माण कराया जायेगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर शशि सिन्हा , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू, पार्षद सुनंदा चंद्राकर , सभापति केशव बंछोर , अनूप डे, सहित अन्य पार्षद गण , कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें