महासमुंद : चिकित्सा अधिकारी के घर लाखों की चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : चिकित्सा अधिकारी के घर लाखों की चोरी

महासमुंद थाना अंतर्गत घोडारी में चिकित्सा अधिकारी के घर लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है. अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
डां0 कार्तिक राम रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह पण्डरीया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिला कवर्धा में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। घोडारी में उसका मकान व क्लीनीक है।
03 नवम्बर के सुबह 05.00 बजे घर घोडारी में ताला लगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरीया डियूटी पर गया था। 05 नवंबर के सुबह 09.30 बजे घर ग्राम घोडारी आया तो देखा कि घर का सामान इधर उधर बिखरा पडा था, पलग बिस्तर के निचे में रखे 500 -500 रूपये का नोट कुल 50000 रूपये, कुलर के उपर पेपर के निचे 500-500 रूपये का नोट कुल 10000 रूपये एवं अंदर कमरा के टेबल ड्रांज मे रखे एक सोनी कंपनी का कैमरा किमती करीब 20000 रूपये एवं एक जोडी चांदी का पायल किमती करीब 20000 रूपये कुल जुमला 100000/- रूपये नही था.

किसी अज्ञात चोर द्वारा उपर छत मे चड कर अंदर घुसकर उक्त सामान चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें