बैंकों में निकली बम्पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
IBPS ने विभिन्न बैंकों में बम्पर भर्ती निकली है. स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चूका है. जो कैंडिडेट्स सरकारी बैंकों में नौकरी करना चाहते हैं, वे 21 नवंबर
तक आवेदन कर सकते हैं.
इसमें देशभर में हिस्सा लेने वाले बैंकों के तहत लॉ ऑफिसर, आईटी अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, मानव संसाधन / व्यक्तिगत अधिकारी और मार्केटिंग ऑफिसर के लिए 710 पद हैं. हिस्सा लेने वाले बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक हैं.
अन्य डिटेल्स जैसे परीक्षा की तारीख, योग्यता, अनुभव और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया यहां दी गई है. इसके लिए प्री एग्जाम 24 और 31 दिसंबर 2022 को होगा. इसके लिए एडमिट कार्ड दिसंबर में जारी किए जाएंगे तारीख फाइनल नहीं हुई है. वहीं मेन्स एग्जाम 29 जनवरी 2023 को होगा. मेन्स एग्जाम का रिजल्ट फरवरी 2023 में जारी किया जाएगा. आयु सीमा की बात करें तो इसके लिए कैंडिडेट की आयु सीमा कम से कम 20 साल है वहीं अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है. वहीं SC/ST/PWBD कैंडिडेट्स को 175 रुपये की आवेदन फीस देनी पड़ेगी. बाकी सभी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस 850 रुपये है.
ऑफिसियल वेबसाइट - क्लिक करें