2 युवकों की हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत... - CG Sandesh

2 युवकों की हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

महासमुन्द। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से महासमुन्द के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार 6 नवम्बर को रात करीब साढ़े 10 बजे की है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दोस्त विकास उर्फ छोटू साहू (21 वर्ष) राजू ऑटो कर्मा सदन बीटीआई रोड और आर्यन मिश्रा (22 वर्ष) खुशी होटल पीएचई ऑफिस के पास महासमुन्द निवासी घोड़ारी गए थे। जहां से लौट रहे थे। सड़क किनारे एक पेड़ से कार टकरा गई।




टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार CG 07 AW 2035 के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना देखकर लोगो के दिल दहल उठा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल महासमुन्द पहुंचाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। मिलनसार और व्यवहार कुशल युवकों की मौत से सभी स्तब्ध हैं। छोटू, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजू साहू का इकलौता पुत्र था।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें