महासमुंद : ढाबा में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा... - CG Sandesh

महासमुंद : ढाबा में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते 01 गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस को 06 नवम्बर को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति दुर्गेश गुप्ता की ढाबा नयापारा दलदली महासमुंद में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ घटना स्थल दुर्गेश गुप्ता का ढाबा नयापारा दलदली महासमुंद गये जहां पर आरोपी गुलाब गुप्ता लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर आरोपी अपना नाम गुलाब गुप्ता पिता लेखराज गुप्ता उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं0 06 नयापारा दलदली महासमुंद थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से एक पौवा 180 ML वाली देशी प्लेन शराब शिशी में 100 ML शराब भरी हुई किमती 50 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें