अवैध रूप से कर रहे थे परिवहन...लाखों के धान जब्त  - CG Sandesh

अवैध रूप से कर रहे थे परिवहन...लाखों के धान जब्त

 गरियाबंद :  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने के साथ ओडिशा से धान की आवक शुरू हो गई है. दलाल इसके लिए चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों से एक ओर मिलीभगत कर रहे हैं, दूसरी ओर पकड़े जाने पर स्थानीय बिचौलियों का सहारा ले रहे हैं. ऐसा ही वाकया बीती रात को ओडिशा से सटे गरियाबंद में देखने को मिला. जानकारी के अनुसार, ओडिशा से मगररोडा नाका पार होकर छत्तीसगढ़ के लिए चार पिकअप धान से लोड की गई थी, लेकिन अफसरों के निरीक्षण की भनक लगते ही सीमा पार करने की बजाए दूर ही खड़ी रही.


यही नहीं जांच के लिए पहुंची मंडी प्रशासन की टीम के सामने स्थानीय बिचौलियों को खड़ा दिया, जिनकी हुज्जत के बाद मंडी टीम मौके से बैरंग लौग गई. हालांकि, रविवार रात को धुपकोट नाके से पार हो रहे ओड़िशा के एक पिकअप को पुलिस ने जब्त करने में कामयाबी पाई है. मंडी सचिव ने बताया कि धान लदी छत्तीसगढ़ की गाड़ी वाहन को ओड़िशा का झलियापाड़ा गांव में दिखी. वाहन चालक से पूछताछ करने पर स्थानीय शख्स हमें पूछताछ करने से रोकने लगा. उसे देखकर कुछ और ग्रामीण भी टीम के सदस्यों के साथ हुज्जत करने लगे. माहौल खराब होते देख टीम ने वापस लौटना उचित समझा. पूरे घटनाक्रम से एसडीएम को अवगत करा दिया गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें