अक्टूबर महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का अक्टूबर महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।
एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान की अनुभवी ऑलराउंडर निदा डार को महिला वर्ग में यह सम्मान मिला। निदा ने इस पुरस्कार की दौड़ में भारत की जेमिमा रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा को पछाड़ा। भारत की एशिया कप में खिताब जीत के दौरान इन दोनों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
अन्य सम्बंधित खबरें