कोमाखान : कुआँ में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, डूबने से मौत - CG Sandesh

कोमाखान : कुआँ में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, डूबने से मौत

कोमाखान थाना क्षेत्र के एक गाँव में 4 वर्षीय बच्चे की कुँए में डूबने से मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया की 6 नवम्बर को दोपहर 12 बजे गोयनाबाहरा निवासी समीर ठाकुर पिता रामदयाल (4) कुँए में गिर गया, जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें