मचा हड़कंप...देशी शराब की बोतल में मिला जहरीला सांप - CG Sandesh

मचा हड़कंप...देशी शराब की बोतल में मिला जहरीला सांप

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिला के पामगढ़ में स्थित शराब दूकान से लिए देशी शराब की बोतल में एक जहरीला सांप मिला, जिसे देखते ही ख़रीददार हड़बड़ा गया। खबर आग की तरह आस-पास में फ़ैल गई। जिसे देखने के लिए शराब खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस खबर से शराबियों में हड़कंप मच गई। दरअसल सोनसरी निवासी वीरेन्द्र दास अपने साथी के साथ पामगढ़ के शराब दुकान पहुंचा, उसने देशी शराब खरीदी और पिने के लिए पास ही में बैठ गया। उसने शराब की बोतल जैसे ही खोलने के लिए उठाया।


उसे उसमे पूरा सांप मरा हुआ तैरता नजर आया। देखे कर वह हड़बड़ा गया। उसे अपने साथी को बताया दोनों पूरा सांप देखे कर हैरत में पड़ गए। यह बात वहां बैठे शराबियों को लग गई | देखते ही देखते शराबी इक्क्ठा हो गए। बताया जा रहा की सांप बेरिया करार है। जो बहुत ही जहरीला होता है। मौजूद शराबियों में डर समा गया। क्योकि शराब की बोतल सील बंद है। पामगढ़ के देशी शराब दुकान के सेल्समैन शिव दयाल बर्मन ने बताया शराब काटून में भर कर आता है जिसे हम वितरित करते हैं। शराब बेयर हॉउस से आती है। बोतल में 14 अक्टूबर 2022 की सील लगी हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें