इंद्रावती नदी में पलटी थी नाव, फार्मासिस्ट की मौत… - CG Sandesh

इंद्रावती नदी में पलटी थी नाव, फार्मासिस्ट की मौत…

 बीजापुर :  दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर इंद्रावती नदी में सोमवार की देर शाम एक नाव पलट गई. इस हादसे में नाव में सवार आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट बह गए. हालांकि, इनमें से कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जिंदगी बचा ली, लेकिन एक फार्मासिस्ट की डूबने से मौत हो गई. गोतोखोरों की टीम ने शव बरामद कर लिया है. यह मामला भैरमगढ़ ब्लॉक का है. बीएमओ भैरमगढ़ आदित्य साहू ने बताया, मेडिकल टीम छोटी नाव से इंद्रावती नदी पार कर नक्सल प्रभावित गांव कौशलनार गई हुई थी.

 


वहां से लौटते समय सोमवार की देर शाम नाव बीच नदी में पलट गई. कुछ लोगों ने किसी तरह से तैरकर नदी पार कर अपनी जान बचा ली, लेकिन फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक नदी में डूब गए. इलाके के ग्रामीणों और स्टाफ ने इसकी सूचना जिले के अफसरों और थाना के जवानों को दी. हालांकि देर रात होने की वजह से गोताखोरों की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी. आज सुबह फिर से टीम मौके पर पहुंची और नदी में डूबे फार्मासिस्ट का शव बरामद किया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें