खल्लारी माता के दर्शन के लिए पति के साथ गई महिला की पहाड़ से... - CG Sandesh

खल्लारी माता के दर्शन के लिए पति के साथ गई महिला की पहाड़ से गिरकर मौत…

महासमुन्द :  खल्लारी माता के दर्शन के लिए पति के साथ गई महिला की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पहाड़ पर फोटो खींचा रही थी, इसी बीच महिला की पैर फिसल गया और पहाड़ से गिर गई चोट लगने की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उक्त समय लोगों में डर का माहौल छा गया। महिला को बागबाहरा सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई है।


खल्लारी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि चित्रलेखा चक्रधारी अपने पति सोनू चक्रधारी के साथ खल्लारी माता के दर्शन के लिए गई हुई थी। खल्लारी माता के दर्शन कर माता के दरबार के पीछे पहाड़ों पर फोटो खींचा रही थी। इस दरमियान दुर्घटना घटित हो गई। महिला की मौत के बाद पहाड़ों में ही अफरा तफरी मच गया। ग्रामीणों की मदद से तत्काल महिला को बागबाहरा समुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। खलारी पुलिस मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें