news-details

सेजेस बसना मे चंद्रग्रहण दिखाया जायेगा।

आज दिनांक 8.11.2022 कार्तिक पूर्णिमा को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना मे प्राचार्य के.के.पुरोहित के निर्देशन से भौतिकी के व्याख्याता अजय कुमार भोई के सहयोग से सेजेस बसना के परिसर मे आज शाम 5.32 बजे 6.18बजे तक चन्द्रग्रहण देखा जाएगा

आज चाँद धरती के परछाई के बीच से गुजरेगा।

चंद्रग्रहण छत्तीसगढ़ में चंद्रोदय के साथ शाम 5.32 से 6.18 तक दिखेगा। इस घटना का अवलोकन खगोलीय दूरदर्शी से सेजेस बसना में किया जा सकेगा। इसे खाली आंखों से भी देखना सुरक्षित होगा।

इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों के लिए भौतिकी विभाग सेजेस बसना द्वारा क्विज कॉम्पिटिशन रखी गई है जिसमें 3 बेस्ट आंसर का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा तथा उनके उत्तर का डिसप्ले भी किया जाएगा ।

प्रश्न -

"अगर चाँद न होता तो क्या होता ?"




अन्य सम्बंधित खबरें