13 वर्षीय बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

13 वर्षीय बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा जिले के एक गाँव के 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक कोरबा के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध पर त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस सतत कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सरफराज खान उर्फ राजू नामक व्यक्ति इसकी नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर जबरन दुष्कर्म किया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में धारा 376 (2) (प) (स) (द) भा.द.वि. 5 (के)(एल)/6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से दिशानिर्देश वह मार्गदर्शन प्राप्त कर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी सरफराज खान उर्फ राजू पिता अब्दुल्ला खान उम्र 57 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा को उसके घर से गिरफ्तार किया है, जिसे विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें