महासमुन्द : दुकान के सामने टोकरी बेचने से मना करने पर अश्लील... - CG Sandesh

महासमुन्द : दुकान के सामने टोकरी बेचने से मना करने पर अश्लील गाली-गलौज कर की मारपीट

महासमुन्द थाना अंतर्गत गोलबाजार दुकान के सामने झौऊहा टोकरी बेचने से मना करने अश्लील गाली गलौज की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मोह0 असफाक ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 13 रजामस्जिद के पास महासमुन्द का निवासी है, उसका गोलबाजार महासमुन्द मे दुकान है, जिसे पार्थी सीजन सीजन पर दुकान खोलता है ।

मोह0 असफाक के दुकान के सामने बाबाखान झऊआ, टोकना,झाडू, पर्रा रखकर बेचता है जिसे वह कई बार मना किया तब भी नहीं माना. जिसे 08 नवम्बर को भी मना करने गया था, मना कर रहा था तो बाबा उसके साथ गंदी गदी गाली बकने लगा गाली देने से मना किया तो हाथ मुक्का से पार्थी के चेहरे मे मारा जिससे उसके बाये आंख के नीचे चोट आकर खुन बह रहा है।
घटना को धीरेन्द्र साहू व अगल बगल दुकान वाले देखे व सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें