महासमुन्द : महिला से छेड़छाड़ कर फाड़े ब्लाउज, FIR दर्ज - CG Sandesh

महासमुन्द : महिला से छेड़छाड़ कर फाड़े ब्लाउज, FIR दर्ज

महासमुन्द थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ कर ब्लाउज फाड़ने का मामला दर्ज कराया है. इसकी शिकायत 8 नवम्बर को थाने में दर्ज करायी गयी है.

शिकायत में बताया गया है की ग्राम ओडका निवासी उदयराम कोसले 4 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे प्रार्थीया के घर के सामने ट्रेक्टर खड़ी करके उतरा और बुरी नियत से प्रार्थीया को पकड़ लिया. बीच-बचाव करने पर ब्लाउज को फाड़ दिया. प्रार्थीया के हाथ की चूड़ी भी टूट गयी. प्रार्थीया के चिल्लाने पर पड़ोसी आये तो आरोपी भाग गया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि 354 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें