सरायपाली : दो गुटों में जमकर मारपीट, चाकू से हमला करने पर मह... - CG Sandesh

सरायपाली : दो गुटों में जमकर मारपीट, चाकू से हमला करने पर महिला की ऊँगली कटी

सरायपाली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 01 अंबेडकरनगर में दो गुटों में जमकर मारपीट, चाकू से हमला करने पर महिला की ऊँगली कट गई, जिसपर पार्थिया ने अपनी शिकायत पुलिस से की है.
पार्थिया बनिता स्वाईं पुलिस को बतायी कि वह वार्ड नंबर 01 अंबेडकरनगर सरायपाली में रहती है, होटल में रोजी मजदूरी की काम करती है, 08 नवम्बर 2022 के शाम को 7 बजे अपने घर के दिवाल को चूना पोत रही थी कि उसी समय मिथुन बारी उसे देखकर पुरानी रंजिश पर से गंदी गंदी मां बहन की अश्लील गाली बका.
तो पार्थिया ने मिथुन बारी को गाली बकने से मना की तो मिथुन बारी तू मना करने वाली होती कौन है कहकर विवाद किया तथा अपने घरवालों को लेकर आया तथा सभी एकराय होकर खीरचंद बारी, माधो बारी, पिन्टू बारी, लोकनाथ बारी चारों हाथ मुक्का से मारपीट किये.

बीच बचाव करने बनिता स्वाईं की मां पद्मा बाई, भाभी रीना स्वाईं आई उनके साथ भी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर मारपीट किये।
मिथुन बारी अपने घर से सब्जी काटने का चाकू लाकर पार्थिया के ऊपर वार किया, जिसे वह अपने हाथ से पकड़ने की कोशिश की तो उसके बायें हाथ की ऊंगली कट गई और काफी खून निकला है । उसकी मां एवं भाभी को भी मारपीट से चोट लगी है। घटना को बुचु मिर्धा एवं मेरी छोटी बच्ची गौरी स्वाईं व अन्य लोग देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 148-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें