खल्लारी : युवक ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

खल्लारी : युवक ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत

खल्लारी थाना क्षेत्र के एक गाँव के युवक की जहर सेवन करने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हाड़ाबंध, मोंहदी निवासी रामचरण ध्रुव पिता शत्रुघन ध्रुव उम्र 20 साल ने जहर सेवन कर लिया.

तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए महासमुंद के सोहम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया घटना 9 सितम्बर की है.

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने असल मर्ग नंबरी कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें