कब है काल भैरव जयंती, जानें पूजा विधि, मंत्र और महाउपाय - CG Sandesh

कब है काल भैरव जयंती, जानें पूजा विधि, मंत्र और महाउपाय

हिंदू धर्म में भगवान शिव के उग्र रूप माने जाने वाले भगवान काल भैरव की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है। सनातन परंपरा में भगवान भैरव की साधना जीवन से जुड़ी सभी परेशानियों से उबारने और शत्रु-बाधा आदि से मुक्त करने वाली मानी गई है। संकटों से उबरने वाली भगवान भैरव की पूजा को आप कभी भी कर सकते हैं, लेकिन उनकी पूजा के लिए रविवार का दिन सबसे ज्यादा शुभ और उत्तम माना गया है।

इसी प्रकार भगवान काल भैरव की जयंती के पावन पर्व पर उनकी साधना-आराधना का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी के दिन भगवान शिव का भगवान भैरव के रूप में प्राकट्य हुआ था, जो कि इस साल 16 नवंबर 2022 को पड़ेगा। आइए काल भैरव जयंती की पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं।

काल भैरव की पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार साल 2022 में मार्गशीर्ष या फिर कहें अगहन मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी 16 नवंबर 2022 को प्रात:काल 05:49 बजे से प्रारंभ होकर 17 नवंबर 2022 को सायंकाल 07:57 बजे तक रहेगी। भगवान काल भैरव की पूजा रात्रि के समय शुभ मानी गई है, लेकिन आप 16 नवंबर 2022 के दिन कभी किसी भी शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं।

भगवान भैरव की पूजा का महामंत्र
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा में मंत्र जप का बहुत ज्यादा महत्व है। ऐस में काल भैरव अष्टमी पर अपने जीवन से जुड़े कष्टों को दूर करने और कामनाओं को पूरा करने के लिए ‘ॐ भैरवाय नम:’ अथवा ‘ॐ ब्रह्म काल भैरवाय फट’ मंत्र का अधिक से अधिक जप करें। इसके साथ कालभैरवाष्टकं का पाठ करना भी अत्यंत ही शुभ एवं फलदायी माना गया है।

काल भैरव जयंती की पूजा विधि
अगहन मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी के दिन सभी संकटों से उबारने वाले भगवान काल भैरव का आशीर्वाद पाने के लिए प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान के बाद उनके व्रत का संकल्प लें। काल भैरव अष्टमी की पूजा रात के समय अत्यंत ही शुभ मानी गई है। ऐसे में रात्रि के समय भगवान भैरव के सामने चौमुखा दीया जलाकर पुष्प, फल, भोग आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा करें। भगवान भैरव की पूजा में उनकी चालीसा या भैरवाष्टकं का विशेष रूप से पाठ करें। अंत में उनकी आरती करते हुए पूजा में हुई गलतियों के लिए माफी और मनोकामना को पूरा करने का आशीर्वाद मांगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें