छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती...इस जिलें में महसूस किए ग... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती...इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके

 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।  जगदलपुर में कुछ देर के लिए धरती कांप उठी। हालांकि भूकंप से कहीं भी जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूकंप का असर कुछ ही सेकेंड तक रहा। भूकंप की आहट से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल गये। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता कितनी थी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।


जानकारी के मुताबिक जगदलपुर अड़ावल में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। अभी भी लोग घरों से बाहर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक 8 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किये। फिलहाल मौसम विभाग नई दिल्ली से रीडिंग मिलने का इंतजार कर रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर बसे संगरेली गांव में भी आज दोपहर 2 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के मुताबिक जगदलपुर का पथरागुडा और लालबाग का इलाका भूकंप का केंद्र था।

मौसम विभाग के मौसम वैज्ञनिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर हैदराबाद से 30 किमी दूर 1 बजकर 30 मिनट में तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जबकि यह 2.6 की रफ्तार से आया हुआ था। अभी जगदलपुर में आये भूकंप के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जब इसकी जांच की जाएगी तो पूरी जानकारी उपलब्ध की जाएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें