मशहूर यूटूबर मनीष कश्यप बीजेपी में हुए शामिल, मोदी जी के कार... - CG Sandesh

मशहूर यूटूबर मनीष कश्यप बीजेपी में हुए शामिल, मोदी जी के कार्य और विकास से प्रभावित होकर लिया फैसला

पटना। मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बिहार के चंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले मनीष ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर मनीष ने बीजेपी में शामिल होने की वजह भी बताई.

मनोज तिवारी जिन्होंने मनीष कश्यप को बीजेपी में शामिल कराया ने कहा कि मोदी जी के कार्य, विकास से प्रभावित होकर मनीष बीजेपी में आ रहे हैं. मनीष कश्यप ने अपने करियर में लोगों के मुद्दे को उठाया, मोदी जी के समर्थन में बातें की साथ ही उन्होंने जनता के मुद्दों को उठाया. मनीष को गैर बीजेपी सरकारों ने परेशान किया लेकिन बीजेपी ने बुरे दौर में भी उनका साथ दिया.


अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं तो बुरे वक्त में भी मनीष और उनके परिवार के साथ था. मनीष कश्यप 9 महीने जेल में रहे, मैं उनके घर गया. मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी ऐसे लोगों के साथ है जो समाज की बात को उठाते हैं. मनीष ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया था लेकिन अब वो हमारे साथ आ गए हैं.

बीजेपी की सदस्यता लेने वाले मनीष कश्यप ने बहुत ही संक्षेप में अपनी बातें कहीं. मनीष ने कहा कि मां मोदी जी का वीडियो देखती रहती हैं. मां का आदेश था. मां ने कहा कि तुम पीएम के हाथों को मजबूत करो, मैं तुमको मोदी जी को सौंपती हूं. मनीष ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं क्या कहूं. मैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में हूं, मेरे पास शब्द नहीं है, जय श्रीराम. मालूम हो कि मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने की सुगबुगाहट कई दिनों से चल रही थी. मनोज तिवारी से उनकी मुलाकात के बाद से ही इस बात की पुष्टि करीब-करीब हो गई थी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें