निजी होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड , प्रेमिक... - CG Sandesh

निजी होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड , प्रेमिका की वजह से प्रेमी गया था जेल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के एक निजी होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने पंखे से एक ही रस्सी से लटककर सुसाइड कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस होटल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. इस घटना के बाद मृतकों की पहचान भी हो गई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद मामले की जांच में जुट गई. अभी तक सुसाइड करने की वजहों का पता नहीं चल पाया.

जानकारी के अनुसार भिलाई के स्मृति नगर थाने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक निजी होटल में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया. होटल के कमरे में दोनों के शव एक साथ फंदे पर लटकते मिले. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा. सुसाइड का कारण पुलिस के जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा.

बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से काफी समय से प्रेम करते थे. अफरोज पहले से ही शादीशुदा था. इससे पहले प्रेमिका ने अफरोज के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज कराया था. इस वजह से मृतक अफरोज को जेल भी जाना पड़ा था. वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था. मृतक अफरोज पहले भी कई बार युवती इस होटल में आ चुका था.

इस बार भी अफरोज अपनी प्रेमिका को लेकर होटल कृष में रुका था. दोनों जिस कमरे में रुके हुए थे, उस कमरे का दरवाजा जब काफी समय से नहीं खुला तो वेटर ने बुधवार की सुबह दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. 

इसके बाद जब कमरे का दरवाजा तोड़ गया तो अंदर अफरोज और उसकी प्रेमिका पंखे पर लटके मिले. इसकी सूचना स्मृति नगर पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करने के बाद इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को दी

प्रेमी जोड़े के फांसी लगाने की खबर लगते ही होटल के आसपास लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई. भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि प्रेमी जोड़े ने कृष होटल के एक कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. 

पुलिस के अनुसार दोनों मृतक की पहचान हो चुकी है. साथ ही परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि सुसाइड का स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें